विजय नगर में वारदात से खुशियां मातम में बदलीं, बहन की शादी में हुई भाई की हत्या

By: PalPal India News
July 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में एक परिवार की खुशियांं गम में बदल गईं। मामूली बात पर बरात में आए युवक ने दुल्‍हन के भाई की जान ले ली। छोटी सी बात को तूल देकर मौत के घाट उतार दिया। कोई देख न ले घटना स्‍थल से भाग गए। हत्‍या की सूचना पाकर विजय नगर पुलिस पहुंची और कुद ही देर के बाद दो को दबोच लिया।

कमर और पैर में चाकू मार भाग गए आरोपी 

तिलवारा के शास्त्री नगर से बरात आई थी बताया जाता है कि माढ़ोताल क्षेत्र में आईटीआई के पास रहने वाले 19 वर्ष के राज अहरिवार की बुआ की बेटी की शादी में रश्‍में निभाई जा रही थीं। मंगलवार देर रात कूलर को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के भाई की जान पर बन आई। कमर और पैर में चाकू मार हत्‍या कर भाग गए। किसी तरह रश्‍म निभाकर बेटी को विदा किया गया।

कूलर को लेकर हुआ पूरा विवाद

तिलवारा के शास्त्री नगर से विजय नगर बरात में आए युवक ने अपने दोस्‍तों को मेट्रो लॉन मैरिज गार्डन के पास बुलाया। शादी के दौरान चलते-चलते कूलर बंद हो गया था। सुधारने में समय लगया। इसी बीच किसी बराती ने चिल्‍लाकर बोला कूलर चालू करो। एक बार बताने के बाद बार-बार कहने लगा कि गर्मी बहुत है, जल्दी कूलर चलाओ। राज बोला -तुरत सुधार देते हैं। दोनों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच राज ने बराती को थप्पड़ जड़ दिया।

चार लोगों ने एक साथ मिलकर चाकू से किया हमला  

बराती को अपमानित महसूस हुआ तो बाहर जाकर अपने दोस्‍तों को फोन किया। कुछ देर बाद ही तीन दोस्‍त मैरिज गार्डन आ धमके। फिर बराती ने माफी मांगने के लिए राज को बुलाया। राज जैसे ही बाहर आया, चारों ने हमला कर दिया। शादी छोड़कर राज का बाहर जाना उसके दोस्त को कुछ सही नहीं लगा। वह भी पीछे-पीछे बाहर चला गया। बाहर चारों आरोपित दनादन चाकू से राज पर हमला कर रहे थे। हल्‍ला मचाने पर सभी भागए। स्‍वजन राज को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

HIGHLIGHTS

  • उधर मंडप में बहन की शादी हो रही थी इधर भाई की हत्या
  • बाहर कमर और पैर में चाकू मारकर भाई की हत्‍या
  • विजय नगर में वारदात से खुशियां मातम में बदलीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *