पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। न्यू जर्सी यूनाइटेड स्टेट अमेरिका निवासी बुजुर्ग महिला वेनेजा आनंदा टूरिस्ट वीजा पर सन 2019 में भारत आकर भारत में विभिन्न स्थानों पर घूम-घूम कर भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक जानकारी जुटाकर हीलिंग कैंप लगाती थी जो विगत करीब 1 वर्ष से बरगी कस्बे में किराए के मकान में रह रही थी। जिनका जुलाई 2024 में वीजा एक्सपायर हो गया था, आर्थिक तंगी के कारण वतन वापसी हेतु सक्षम न होने से अमेरिकन दूतावास से लगातार संपर्क कर रही थी। जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पहल करते हुये अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही कर वतन वापसी की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किये जाने पर सभी आवश्यक कर्यवाहियॉ प्राथमिकता के आधार पर करते हुये वेनेजा आनंदा का एक्जिट परमिट बनवा कर फ्लाइट की टिकिट करा कर चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक सरिता पटेल, आरक्षक विपुल एवं मयंक के साथ वेनेजा आनंदा को न्यू दिल्ली भिजवाकर, आज दिल्ली एयरपोर्ट से न्यू जर्सी वतन के लिए रवाना किया गया।
HIGHLIGHTS