पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर रांझी में 5 करोड रुपए की लागत से नवनिर्मित तहसील भवन बनकर तैयार है। इस नवनिर्मित तहसील भवन का निरीक्षण आज विधायक अशोक रोहाणी ने किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन के एक-एक कक्ष में जाकर निर्माण को देखा और ठेकेदार और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह तहसील भवन लोकार्पित किया जाएगा। इसके बाद लोगों को अपने किसी भी प्रशासनिक काम के लिए कलेक्ट्रेट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजस्व प्रकरणों के निराकरण समेत तमाम योजनाओं का लाभ इसी तहसील भवन से लोगों को मिलने लगेगा।
निरीक्षण के दौरान वे अस्पताल के एक-एक कक्ष में गए उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और यह भी पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है। खास बात यह रही की विधायक अशोक रोहाणी के निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद पाए गए। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई, हालांकि पूरा नर्सिंग स्टाफ काम करता पाया गया। इसके लिए उन्होंने तत्काल सीएमएचओ संजय मिश्रा से बात की और अनुपस्थित डॉक्टरों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
HIGHLIGHTS