पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हरियाणा चुनाव के नतीजे लगभग सामने हैन लेकिन हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट जीत चुकी हैं और उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार योगेश कुमार को हरा दीया है। विनेश की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा है कि विनेश मेरे नाम पर जीत गई।
कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से जीत गई जिस पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “हमारा नाम लेकर अगर वे जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया। राहुल बाबा का क्या होगा?”
जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने भाजपा के प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 वोटों से हराया। वहीं, इस सीट पर इनेलो के उम्मीदवार सुरेंद्र लाथेर तीसरे नंबर पर रहे, उन्हें इस चुनाव में 10158 वोट मिले। मालूम हो कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव एक ही चरण में पांच अक्टूबर को संपन्न हुआ था।