विभाजन विभीषिका दिवस पर लगी प्रदर्शनी, नई पीढ़ी को विभाजन का दर्द बताया

By: PalPal India News
August 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के द्वारा विभाजन विभिषका स्मृति दिवस मनाया गया। इसके तहत पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के विभाजन से संबंधित चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ-साथ ऐसे लोगों को बुलाया गया जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था या फिर जिन्होंने देश के विभाजन का दर्द झेला था। इन लोगों ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किये रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि नई पीढ़ी को भारत के इतिहास और विभाजन का दर्द बताने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

HIGHLIGHTS

  • विभाजन विभीषिका दिवस पर लगी प्रदर्शनी।
  • नई पीढ़ी को विभाजन का दर्द बताया।
  • पश्चिम मध्य रेल का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *