विराट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने की मांग,कोहली के लिए फैंस की डिमांड

By: PalPal India News
January 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेला जाने वाला है। इस मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। जब बीच मैच में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वह टीम इंडिया के मेडिकल स्टाफ के साथ स्कैन के लिए स्टेडियम के बाहर जाते नजर आए। जो वीडियो सामने आया है। उसमें वह कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुमराह के बाहर जाने के बाद कप्तान की जिम्मेदारी संभाली विराट कोहली ने।

कोहली ने शानदार गेंदबाजी की

जसप्रीत बुमराह ने जब मैदान छोड़ा था। तब ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे। इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 181 रनों पर ही रोक दिया। कोहली ने गेंदबाजी में बेहतरीन तरीके से बदलाव किया और फील्डिंग भी अच्छे से सेट की। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को चार रनों की बढ़त मिली।

कोहली के लिए फैंस की डिमांड आई सामने  

जसप्रीत बुमराह की जगह विराट कोहली के कप्तानी संभालते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शंस दिए हैं। एक फैन ने कोहली की तारीफ में लिखा है कि विराट को टेस्ट कप्तान के रूप में वापस लाएं और हमें एक बार फिर अच्छा करते देखें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि वह कोहली हैं, उन्हें विकेट लेने के लिए बुमराह की जरूरत नहीं है। सबसे महान टेस्ट कप्तान। वहीं एक तीसरे फैन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मोहम्मद सिराज, नितीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा विराट कोहली की कप्तानी में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *