पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और उसे जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है। इसे लेकर फाउंडेशन के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सोपा जिसमें मांग की गई है, कि पिछले 10 वर्ष से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून लंबित है। उसे जल्द से जल्द पास कराके लागू किया जाए ताकि जनसंख्या पर नियंत्रण हो सके और समाज में असमानता खत्म की जा सके।
हम आपको बता दे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से जनसँख्या रोकथाम के लिए कम कर रही है। इनका उद्देश्य समाज में व्यापत असामाजिकता को दूर कर जनसँख्या वृद्धि के कारन आर्थिक तौर पर देश को जो क्षति पहुचं रही है, उसे रोकना है,इसी के सम्बन्ध में पूरे भारत में आज के दिन जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई है और जो जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जो कानून लंबित है, उसी सम्बन्ध में प्रशासन को ज्ञापन सोपा है।
HIGHLIGHTS