जबलपुर समाचार – विश्व पर्यावरण दिवस पर मां नर्मदा की विशेष महाआरती, बीजेपी विदेश विभाग के संजय नागरकर ने बढ़ाया बालिका तेजस्विनी का हौसला तथा स्वच्छता की शपथ दिलाने वाली तेजस्विनी दुबे को प्रदान किए गए पांच पांच हजार के चैक।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्वारीघाट में मां नर्मदा की विशेष महाआरती की गई। इस महाआरती में बीजेपी विदेश विभाग के हांगकांग मकाउ और चाइना के को ऑर्डिनेटर संजय नागरकर भी शामिल हुए। उन्होंने भी मां नर्मदा की महाआरती की महाआरती के बाद बालिका तेजस्विनी दुबे ने वहां मौजूद सभी लोगों को नर्मदा और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीजेपी विदेश विभाग के होनकोंग मकाउ और चीन के को ऑर्डिनेटर , शिवलीला कला एवं संस्कृति संस्थान और जीरो वेस्ट के प्रमुख संजय नागरकर और कदम संस्था के राजीव चतुर्वेदी ने बालिका तेजस्विनी दुबे को पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने के लिए पांच पांच हजार रुपए के चैक प्रदान किए। इस मौके पर संजय नागरकर ने कहा कि जिस तरह से गर्मी बढ़ रही वह सभी के लिए चेतावनी है। यदि हम अभी भी नहीं जागे और ब्रक्षारोपन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में हमे पछताना होगा क्योंकि लगातार पेड़ों को काटे जाने से ये हालात निर्मित हो रहे हैं।
HIGHLIGHTS
बीजेपी विदेश विभाग के संजय नागरकर ने बढ़ाया बालिका तेजस्विनी का हौसला ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मां नर्मदा की विशेष महाआरती।
बीजेपी विदेश विभाग के संजय नागरकर भी हुए शामिल।
स्वच्छता की शपथ दिलाने वाली तेजस्विनी दुबे को प्रदान किए गए पांच पांच हजार के चैक।