विश्व सिकल सेल दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम एनीमिया की बीमारी के प्रति किया जागरूक

By: PalPal India News
June 19, 2024

डिंडोरी समाचार – विश्व सिकल सेल दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम एनीमिया की बीमारी के प्रति किया जागरूक

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,डिंडोरी विश्व सिकल सेल दिवस पर विक्टोरिया अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जहां सिकल सेल एनीमिया की बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। वहीं उनका इलाज कर दवाइयां भी वितरित की गई, इसके साथ-साथ लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। उनसे आवाहन किया गया कि विवाह से पहले लड़का और लड़की का यदि शारीरिक परीक्षण हो जाए तो इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर सिकल सेल की बीमारी से पीड़ित लोगों को सरकार के द्वारा जारी किए गए कार्ड भी बांटे गए, ताकि यह कार्ड दिखाकर उन्हें कहीं भी इलाज में प्राथमिकता मिले।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि सिकल सेल को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान पीएम मोदी ने पिछले साल शुरू किया था इस अभियान को आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश की सरकार भी इस बीमारी को खत्म करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

HIGHLIGHTS

विश्व सिकल सेल दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम।

विश्व सिकल सेल दिवस पर हुआ कार्यक्रम।

लोगों को इस बीमारी के प्रति किया गया जागरूक।

शिविर में मौजूद थी इलाज और दवाइयों  की व्यवस्था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *