विश्व हिंदू परिषद ने की पत्रकार वार्ता, परिषद ने की गौ हत्या घटनाओं की निंदा

By: PalPal India News
June 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर लगातार हो रही गोवंश की हत्या की घटनाओं की बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने निंदा की है। आज आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख निलेश रावल ने कहा कि भारत जैसे देश में गो हत्या की घटनाएं चिंता का विषय है। लेकिन सिर्फ सरकार इन्हें नहीं रोक सकती बल्कि इसके लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा तभी ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

HIGHLIGHTS

  • विश्व हिंदू परिषद ने की गौ हत्या की घटनाओं की निंदा।
  • गौ हत्या की घटनाओं की निंदा।
  • सिर्फ सरकार नहीं बल्कि समाज को भी आगे आना होगा।
  • विश्व हिंदू परिषद की पत्रकार वार्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *