विहिप और गोंडवाना महासभा ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

By: PalPal India News
November 15, 2023

palpalindianews/jabalpur

प्रतिवर्ष 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है। इस दिन गोंड समाज के सदस्य उनकी प्रतिमा स्थल पहुंच कर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जिसके चलते आज विश्व हिंदू परिषद और गोंडवाना महासभा द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। गौरतलब है कि बिरसा मुंडा ने अपने जीवन काल में समाज को जोड़ने का काम किया था। इसके साथ-साथ उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए भी महत्वपूर्ण लड़ाई और लोगों में क्रांति की भावना पैदा की थी। जिसके चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाता है। आज उनकी जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और गोंडवाना महासभा के सदस्यों ने उन्हें याद करते हुए उनके बताएं पथ मार्गो पर चलने का संकल्प लिया और आम लोगों को यही सिख दी कि जिस तरह से भगवान बिरसा मुंडा ने सदैव समाज को जोड़ने का काम किया और जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए सदैव तत्पर रहे। ठीक उसी प्रकार हम भी अपने अधिकारों और कर्तव्य की रक्षा के लिए आगे आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *