पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश के हालातो पर चिंता जताई है। परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने जबलपुर में महाकौशल प्रांत की बैठक ली। जिसमें इस मुद्दे पर गंभीर विचार विमर्श किया गया इसके साथ-साथ रानी दुर्गावती और रानी अहिल्याबाई के जन्म शताब्दी वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सेवा कार्यों का भी विस्तार कर रहा है और महाकौशल में किस तरह से वे सेवा कार्य किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा बैठक में बनाई गई मिलिंद परांदे ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू धर्म स्थलों और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर। उन्होंने कल भारत के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और भारत सरकार से इसमें दखल देने की मांग की है। उन्होंने बांग्लादेश में प्रताड़ित हिंदुओं को मुआवजा दिलाने की मांग भी केंद्र सरकार से की है।
HIGHLIGHTS