वीर बाल दिवस पर निकली प्रभात फेरी, बड़ी संख्या में शामिल हुए सिख समाज के लोग

By: PalPal India News
December 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। वीर बाल दिवस पर आज 26 दिसंबर को मनाया गया गुरु गोविंद सिंह के दो सबसे छोटे बेटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह जी की बहादुरी और शहादात को याद रखते हुए, पूरे देश भर में वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को मनाया जाता है ऐसी वीरता और शहादत को याद रखते हुये, जबलपुर में भी आज सुबह 7 बजे से प्रभातफेरी गुरूद्वारा माईया से प्रारंभ होकर नेपियर टाउन से रसल चौक, नौदरापुल, गुरूनानक स्कूल, मालवीय चौक होते हुये गुरूद्वारा मढाताल तक निकली 27 दिसम्बर को बच्चों द्वारा कीर्तिन, कविता, लेक्चर, पाठ, दसतार बंदी का कार्यक्रम गुरुद्वारा मढाताल में किया जायेगा।

HIGHLIGHTS

  • वीर बाल दिवस पर निकली प्रभात फेरी
  • बड़ी संख्या में शामिल हुए सिख समाज के लोग
  • गुरुद्वारा मढ़ाताल में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *