पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शरद पूर्णिमा पर हर साल भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियों में होने वाले नर्मदा महोत्सव की तैयारीयां शुरू कर दी गई है। इसे लेकर आज प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। सर्किट हाउस में हुई बैठक में सांसद विधायक नगर पंचायत भेड़ाघाट के पदाधिकारी और नगर निगम के जनप्रतिनिधि समेत कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे इस बैठक में कलाकारों के चयन पर जहां चर्चा की गई। वहीं स्थानीय कलाकारों को भी पर्याप्त मौका देने पर जोर दिया गया प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए इस बार नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विचार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नर्मदा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
HIGHLIGHTS