शराब तस्करी का लाइव वीडियो वायरल,खुद को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बताता है नेता देखे विडियो

By: PalPal India News
July 8, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कुण्डमजबलपुर कुण्डम के बघराजी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मोटरसाइकल सवार पीछे बैग लेकर जा रहा है और फिर उसे कुछ लोग रोकते हैं और बैग लेकर जब उसे खोलते हैं तो उसमें से देशी शराब की बोतलें निकलती हैं। इसके बाद युवक बाइक छोड़कर भाग जाता है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और देसी शराब की बोतलों से भरा बैग और मोटर साइकिल जप्त कर ली। हैरानी की बात तो यह है कि जो शक्श शराब की तस्करी करता दिख रहा है, वह अपने आप को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का नेता बताता है। उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है की वीडियो में शराब तस्कर का चेहरा साफ दिख रहा है। बावजूद इसके पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि जिन लोगों ने युवक को पकड़ा है उनके बयान लिए जाएंगे और वह जिसका भी नाम लेंगे जांच करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • शराब तस्करी का लाइव वीडियो वायरल।
  • कुंडम के बघराजीजी का बताया जा रहा वीडियो।
  • शराब की तस्करी कर रहा मोटरसाइकिल सवार।
  • खुद को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बताता है नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *