पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सतना में स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपए पानी में बहा दिए गए। बाबजूद इसके शहर गड्ढों और कीचड़ में सना हुआ है। अब सतना नगर निगम ने पैसे उड़ाने के लिए नई योजना बनाई है। सतना नगर निगम अब सतना शहर के आवारा कुत्तों पर 40 लाख रुपए खर्च करने जा रहा है। जिसमें कुत्तों का बधियाकरण और उन्हें टीके भी लगवाएगा। 40 लाख के टेंडर की निविदा जारी होने के बाद यह टेंडर पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि पूर्व में भी ऐसे टेंडर हो चुके हैं लेकिन उसमें कुछ काम नहीं हुआ।
वर्तमान में नगर निगम के कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिसमे बेतहासा पैसा खर्च हुआ। लेकिन वह सारे प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। ऐसे में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर 40 लख रुपए का टेंडर निकालना भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहा है। संदेह जताया जा रहा है कि यह टेंडर भी कागजों में सिमट जाएगा और 40 लाख की मोटी रकम हजम कर ली जाएगी। सतना नगर निगम के अधिकारी इस टेंडर को शासन के निर्देश का पालन करना बता रहे हैं उनका कहना है कि नगर निगम क्षेत्र के 4 हजार कुत्तों को टारगेट किया गया है उसी के लिए यह टेंडर निकाला गया है।
HIGHLIGHTS