शहर को मिलेगी जल्द नई वायु सेवा

By: PalPal India News
June 1, 2024

शहर को मिलेगी जल्द नई वायु सेवा 1 जुलाई से शुरू होगी जबलपुर-मुंबई के बीच सीधी फ्लाइट, सिंधिया ने किया ट्वीट

पलपल इंडिया प्रतिनिधि  जबलपुर फ्लाइट : जबलपुर के लोगों को सिंधिया ने दिया बड़ा तोहफा, फ्लाइट न होने से परेशान फ्लायर के लिए अच्‍छी खबर 1 जुलाई से शुरू होगी जबलपुर-मुंबई के बीच सीधी फ्लाइट। जबलपुर में करोड़ों खर्च कर एयरपोर्ट तो बना दिया, लेकिन फ्लाइट न होने से फ्लायर परेशान हैं। इसको लेकर जबलपुर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसके विरोध में छह जून को नो फ्लाइंग डे मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो रहे हैं। एयर कनेक्टिविटी को लेकर जबलपुर की आवाज तेज हुई है। 6 जून को फ्लाइट के बहिष्कार के ऐलान के बीच मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर एक जुलाई से जबलपुर-मुंबई के बीच सीधी उड़ानें शुरू किए जाने की जानकारी दी है।

केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ट्वीट के माध्यम से सूचित किया गया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय जबलपुर से हवाई सेवाओं की निरंतरता और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस जबलपुर और मुंबई के बीच नियमित सीधी उड़ानें शुरू करेगी। यह नई सेवा जबलपुर में विकसित हो रहे आईटी उद्योग को बढ़ावा देगी और पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। यह उड़ानें जबलपुर के लिए एक महत्वपूर्ण विकास हैं, जो शहर को देश के वाणिज्यिक केंद्र मुंबई से जोड़ेगी। इससे न केवल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जबलपुर में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

उधर, राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली में विमान कम्पनियों के अधिकारियों से मिलकर विमानों के संचालन को लेकर बात की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा कि ऐतिहासिक नगरी जबलपुर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से विमानन सेवा पुन: जोडऩे के लिए इंडिगो एयबस सेवा एक जुलाई से शुरू होगी। इससे पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने लिखा कि जबलपुर को सभी बड़े शहरों से जोडऩा प्राथमिकता में शामिल है।

यह होगा शिड्यूल

सुबह 10 बजे – जबलपुर सेमुंबई के लिए उड़ान

दोपहर 12.15 बजे- मुंबई से जबलपुर के लिए उड़ानहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *