पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोल रूम से निकाला गया। शासकीय वाहनों से फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बड़ी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपरमार्केट, बडा फुहारा, कोतवाली, मिलौनीगंज, घोडानक्कास, बड़ी खेरमाई मंदि के सामने से भानतलैया , सिंधी कैंप, मण्डी मदार टेकरी, रउ्दी चौकी, गोहलपुर तिराहा, दमोहनाका, बल्देवबाग, रानीताल, चौक, लेबर चौक, कछपुरा ब्रिज के उपर गौतम जी की मढिया, पण्डा की मढिया, त्रिपुरी चौक, शारदा चौक, मदनमहल चौक, छोटीलाईन फाटक, गोरखपुर बाजार, कपूर क्र्रासिंग, भैसासुर तिराहा, गणेश चौक, टीआई क्रॉसिंग, पेन्टीनाका में समाप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।
HIGHLIGHTS