पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दुनियाभर में ऐसे बहुत लोग है, जो नॉन वेज खाना पसंद करते हैं। लोग नॉन वेज को प्रोटीन लेने और कुछ पसंद होने के कारन खाते है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यही नॉन वेज आपके सेहत के लिए कितना नुकसान देह है। उसी के उलट वेज खाना यानि शाकाहारी भोजन सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। वेज फू़ड आपको कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है।
पुराने समय के लोग कहा करते थे अन्न वैसा मन, इसका मतलब आप जो खाते हैं वैसा ही आपका मन और आचार-विचार बन जाते हैं। वहीँ धर्मग्रंथों में तीन तरह के भोजन का जिक्र मिलता है। जिसमें राजसी, तामसी और सात्विक भोजन के बारे में बताया जाता है। राजसी भोजन यानी पकवान, तामसी भोजन में मांस मदिरा और सात्विक भोजन में फल, सब्जी और शाकाहारी खाना शामिल होता है। विश्व में देखा जाये तो भारत शाकाहारी लोगों की ज्यादा संख्या है। वहीँ पिछले कुछ सालों में शाकाहारी और वीगन डाइट को लेकर भी लोगों के अंदर चलन बढ़ा है। शाकाहारी भोजन टेस्ट, हेल्थ और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इससे जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण होता है वहीं दूसरी ओर आपका शरीर भी कई खतरनाक बीमारियों से दूर रहता है।
शाकाहारी भोजन इन खतरनाक बीमारियों से बचाता है
हार्ट की बीमारियां से करता है दूर- शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा 75% कम हो जाता है। इतना ही नहीं शाकाहारी खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्दी हार्ट बनाने के लिए हम अपनी डाईट में कई फल, सब्जियां, होल ग्रेन और फाइबर शामिल कर सकते हैं।
किडनी को रखता है स्वस्थ- शाकाहारी भोजन किडनी फंक्शन में सुधार लाने में मदद करता है। प्लांट बेस्ड फूड खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है जो किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक – हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार नॉन वेज के वजाए वेज खाने से मोटापा तेजी से कम होता है। शाकाहारी भोजन में फाइबर और दूसरे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो वेट लॉस में आसानी से मदद करते हैं। जबकि नॉन वेज में हेल्दी न्यूट्रिएंट्स के साथ फैट भी ज्यादा होता है। जिससे वजन बढ़ता है। इसलिए नॉन वेज खाने वाले व्यक्तियों का वजन तेज़ी से बढ़ता है। हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए शाकाहारी भोजन जरूरी है।
कैंसर से रखे सुरक्षित – नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट ने एक रिसर्च में बताया है की शाकाहारी खाना पेट के कैंसर से लेकर फेफड़ों के कैंसर तक के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।प्लांट बेस्ड फूड खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है।