शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्‍कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

By: PalPal India News
June 17, 2024

मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्‍कर्म किया और इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया तो युवती पुलिस थाने पहुंची और युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरोपित के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शादी का झांसा देकर युवक ने पहले तो युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। युवती ने जब शादी के लिए कहा तो वह वादे से मुकर गया। बतया जा रहा है कि युवती जयपुर की आईटी कंपनी में काम करती है। पुलिस ने आरोपित पर दुराचार, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि 2017 में उसकी मुलाकात गोरखपुर रतन नगर निवासी नितिन फबियानी से हुई थी। दोनों में पहले बातचीत होने लगी। 23 जनवरी 2022 को नितिन के भाई का विवाह एक होटल में था। उसमे युवती भी शामिल थी। विवाह के दो दिन बाद 25 जनवरी 2022 को नितिन युवती को बहलाया कर अपने घर ले गया। युवक ने शादी की बात कहकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर युवती को धमकाया कि अगर वह किसी से इस बारें में  कहेगी तो वह उसे जान से मार कर देगा।

इसके बाद भी नितिन ने कई बार युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। लेकिन जब युवती ने शादी की बात की तो 13 अप्रैल 2024 को नितिन ने शादी से इंकार कर दिया। तब युवती ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *