शाहरुख से NIA करेगी पूछताछ, कालिंदी एक्सप्रेस मामला,पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज

By: PalPal India News
September 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बीते दिनों कालिंदी एक्सप्रेस को डीरेल करने की साजिश का खुलासा हुआ था। जिसमें कालिंदी एक्सप्रेस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए का एक्शन शुरू हो चुका है। एनआईए की टीम इस मामले में संदिग्ध शाहरुख नाम के व्यक्ति से पूछताछ करेगी। पुलिस ने शाहरुख को एनआईए के हवाले कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों कानपुर के शिपराजपुर क्षेत्र के मुंडेरी गांव के पास प्रयागराज से आ रही कालिंदी एक्सप्रेस को डीरेल करने की साजिश का खुलासा हुआ था।

आपको बता दे इसमें रेलवे ट्रैक के बीच में एलपीजी सिलेंडर रखा गया था, लेकिन लोको पायलट की सूझ-बूझ के चलते बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। इतना ही नहीं जांच के दौरान रेलवे ट्रैक के पास बोतल में पेट्रोल भी बरामद किया गया।

संदिग्ध शाहरुख पर नया खुलासा 

पुलिस ने शाहरुख को एनआईए के हवाले कर दिया है। क्यूंकि इस केस में संदिग्ध शाहरुख को लेकर कई खुलासे हुए हैं। शाहरुख की जांच पड़ताल में पता चला है की फेसबुक पर शाहरुख़ ने राजा नाम से एक फेक आईडी बनाई थी और इतना ही नहीं यहां शाहरुख ने सोशल मीडिया पर भगवा गमछे में तस्वीर भी शेयर की है कुछ ऐसी जानकारियां भी सामने आई है कि चुनावी रैलियों में शाहरुख जय श्रीराम के नारे भी लगाता था। जिसपर वह हिंदुत्वे से जुड़े कंटेंट को शेयर करता है और भगवे गमछे में तस्वीर शेयर करता है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। घटनास्थल के पास ही एक टोल है, जो घटनास्थल से मात्र 200 मीटर दूर है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बाइक से आते नजर आ रहे हैं। ये उसी वक्त की तस्वीरें हैं जब कालिंदी एक्सप्रेस की ट्रेक पर सिलेंडर से टक्कर हुई। टोल पार करने से पहले ही संदिग्ध बाइक सवार रुक जाते हैं और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इन बाइक सवार संदिग्धों की भी जांच एजेंसियां तलाश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *