विरार पूर्व के मनवेल पाड़ा स्थित सह्याद्री नगर में प्रमोद मौर्या एक निजी कोचिंग क्लास चलाता है। इसमें सातवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय लड़की का पिछले हफ्ते शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था इसलिए वह डर के कारण दो दिन क्लास नहीं गई। कोचंग क्लास नहीं जाने पर जब लड़की के माता-पिता ने उससे पूछताछ की, तब उसने यह घटना बताई। इसके बाद माता-पिता और इलाके के गुस्साए लोग क्लास में गए और शिक्षक प्रमोद मौर्या को बुरी तरह से पीटते हुए सड़क पर जुलूस निकाला। इस पिटाई में मौर्या बुरी तरह से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना पहली बार नहीं घटी है आरोपी शिक्षक ने पहले भी 3-4 लड़कियों का इसी तरह यौन उत्पीड़न किया है लेकिन अन्य लड़कियां डरती थी और इसलिए उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा। स्थानीय महिलाओं ने इस घटना की जांच और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
इस मामले पर विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने कहा लोगों ने आरोपी को हमारी हिरासत में दिया है। लड़की ने बताया है की शिक्षक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर यौन उत्पीड़न किया है। उसका बयान दर्ज किया जा रहा है और आरोपी पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।