शोभापुर टेस्टिंग रोड पर दिनदहाड़े लूट,पर्स लेकर फरार हुए मोटर साइकिल सवार लुटेरे देखे विडियो

By: PalPal India News
August 1, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शोभापुर टेस्टिंग रोड पर गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. वहां से गुजर रही एक आशा कार्यकर्ता को बाइक सवार चार युवकों ने रोका और उनका बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान बैग में से छोटा पर्स नीचे गिर गया जिसमें उनका एटीएम और पैन कार्ड समेत कुछ पैसे रखे थे, जिसे लेकर आरोपी फरार हो गए।

इस घटना से हड़कंप मच गया वारदात के बाद आशा कार्यकर्ता घमापुर थाने पहुंची जहां उन्होंने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। आशा उषा कार्यकर्ता संगठन की पदाधिकारी और भाजपा नेत्री दुर्गा उपाध्याय भी थाने पहुंच गई और उन्होंने आशा कार्यकर्ता से घटना की पूरी जानकारी ली इस वारदात को लेकर पुलिस को जिम्मेदार माना जा रहा है।

HIGHLIGHTS

  • आशा कार्यकर्ता को दिनदहाड़े लूटा।
  • शोभापुर टेस्टिंग रोड पर दिनदहाड़े लूट।
  • आशा कार्यकर्ता को चार बदमाशों ने लूटा।
  • पर्स लेकर फरार हुए मोटर साइकिल सवार लुटेरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *