पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। श्रीनाथ की तलैया के पार्किंग स्टैंड में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि सुबह एक महिला ने लाश पड़ी देखी। इसके बाद उसने पुलिस को खबर की मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है इधर व्यापारियों का कहना है कि वह 108 एंबुलेंस को फोन लगाते रहे तब तक युवक जिंदा था। उन्होंने 108 एंबुलेंस को 15 से 20 बार कॉल किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई पुलिस 15 मिनट में घटनास्थल पर आ गई थी पुलिस ने भी 108 एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन फिर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। यदि समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी क्योंकि युवक उस समय तड़प रहा था व्यापारियों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़े कर दिए।
HIGHLIGHTS