श्री राम मंदिर में मूर्तियों में तोड़फोड़,हिंदूवादी संगठनों और क्षेत्रीय नागरिकों में आक्रोश

By: PalPal India News
July 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर गौर के एकता मार्केट के पास स्थित श्री राम मंदिर में मूर्तियों को खंडित किए जाने से हड़कंप मच गया। खबर पाकर मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने खंडित की गई मूर्तियों को देखा देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सभी ने मूर्तियों को तोड़ने पर आक्रोश जाहिर किया।

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जमकर नारेबाजी की हिंदूवादी संगठनों के नेताओं का कहना है, कि मूर्तियों को तोड़कर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है ।यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा किया गया है बल्कि इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है लेकिन प्रशासन ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रहा है जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

HIGHLIGHTS

  • मंदिर में मूर्तियों तोड़े जाने से आक्रोश,तनाव।
  • श्री राम मंदिर में मूर्तियों में तोड़फोड़।
  • गौर के एकता मार्केट के पास की घटना।
  • हिंदूवादी संगठनों और क्षेत्रीय नागरिकों में आक्रोश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *