पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नर्मदा के तट ग्वारीघाट स्थित श्री सिद्ध सोमेश्वर धाम में श्रावण मास में प्रतिदिन भक्तों के द्वारा भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक किया जा रहा है। श्री सिद्ध सोमेश्वर धाम के महंत केवल पुरी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को भी भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने भगवान का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया। महंत केवल पुरी महाराज का कहना है कि सावन माह में भगवान शिव के अभिषेक से मनुष्य के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्य फल प्राप्त होता है भगवान शिव प्रसन्न होकर सुख समृद्धि देते हैं।
HIGHLIGHTS