पलपल इंडिया प्रतिनिधि,विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में डांस करते करते एक युवती अचानक स्टेज पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला संगीत में डांस कर रही थी युवती इस घटना से कार्यक्रम के दौरान ही हड़कंप मच गया।
विदिशा के मगधम रिसॉर्ट में एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही है, अचानक वह डांस करते-करते स्टेज पर गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है। जानकारी के मुताबिक, लड़की करीब 1.5 मिनट से डांस कर रही थी और अचानक उसकी मौत हो गई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़की की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
लड़की का नाम परिणीता जैन था और वह इंदौर से विदिशा शादी समारोह में शामिल होने आई थी। विदिशा मगधम रिसॉर्ट में शादी में महिला संगीत के दौरान डांस करते हुए अचानक से एक लड़की स्टेज पर गिर गई। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिणीता विदिशा में अपनी कजन सिस्टर की शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
बता दें कि बीते कुछ समय से चलते-फिरते अचानक से हार्ट अटैक की वजह से बड़ी संख्या में मौत होने के मामले सामने आए हैं। नाचते-नाचते अचानक गिरना, फिर मौत आ जाना काफी चिंता का विषय बन गया है। अब
ये समारोह शादी में महिला संगीत का था, जिसमें नाचते-नाचते अचानक से एक महिला गिरी और बेहोश हो गई। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया, जब कुछ देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो तुरंत वहां पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जब लड़की को मृत घोषित किया तो परिजनों के होश उड़ गए और पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई।