पलपल इण्डिया प्रतिनधि। अधारताल के संजीवनी अस्पताल में बच्चे कि अदला बदली की शिकायत से हड़कंप मचा हुआ है। सनसिटी अधारताल में रहने वाले शरद चौबे ने सीएमएचओ को दी गई शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी की डिलीवरी हुई थी और डिलीवरी के पहले सभी तरह की जांच में बच्चे को सामान्य बताया गया था। लेकिन जब बच्चा हुआ तो उसकी उंगलियों और कान नहीं थे जिससे उन्हें शक हो रहा है कि बच्चे की अदला बदली की गई है।
इसके बाद बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है सीएमएचओ संजय मिश्रा का कहना है कि डीएनए टेस्ट से साफ हो जाएगा की इसमें अस्पताल की कोई लापरवाही है या नहीं वहीं अस्पताल प्रबंधन ने अपनी दलील में कहा कि उस दिन सिर्फ एक ही डिलीवरी हुई थी। इसलिए बच्चे को बदले जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
HIGHLIGHTS