संस्कारधानी और वृहद रूप में मनाएगी कजलियां महापर्व,चौरसिया दिवस यानि नागपंचमी पर होगा कजलियोंं के लिए पात्रो का वितरण

By: PalPal India News
August 8, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। समरसता शब्द को समाज में साकार करने के पावन और दिव्य उद्देश्य से गठित ‘समरसता सेवा संगठन’ का दूसरा संस्कारधानी कजलियां महोत्सव का आयोजन इस बार भी आगामी 20 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से मदन महल स्थित दद्दा परिसर में आयोजित होने जा रहा है। इस महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह जानकारी देते हुए समरसता सेवा संगठन के पदाधिकारीयों ने बताया की इस बार पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक सामाजिक संगठनों की आयोजन में सहभागिता होगी। कजलियों को बोने हेतु पात्रों का वितरण 9 अगस्त शुक्रवार को सिंधी धर्मशाला में आयोजित चौरसिया दिवस के कार्यक्रम में होगा। इसके साथ ही आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो जाएंगी।

HIGHLIGHTS

  • संस्कारधानी और वृहद रूप में मनाएगी कजलियां महापर्व।
  • सामाजिक सहिष्णुता और समरसता के नाम होगा आयोजन।
  • चौरसिया दिवस यानि नागपंचमी पर होगा कजलियोंं के लिए पात्रो का वितरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *