पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के एक प्रतिभावान कलाकार विकास बांगर का आज नगर आगमन हुआ। हाल ही में रिलीज फिल्म आमरण मे विकास बांगर का महत्वपूर्ण किरदार है, आज जैसे ही जानकारी लगी की विकास बांगर शहर में आ रहे है तब शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा एवं पूर्व पार्षद जितिन राज उनका स्वागत करने पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए विकास बांगर ने बताया कि 11 साल पहले जबलपुर से मुंबई जाकर अपने अभिनय की शुरुआत की। शुरुआत का सफर संघर्ष में रहते हुए आज विकास संस्कारधानी का गौरव है।
टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल, मेरे साइ,अहिल्याबाई जैसे टीवी सीरियल्स अहम किरदार निभाते हुए विकास बांगर ने फिल्म जगत मैं हमारे मूवी के जरिए अपना कदम बॉलीवुड और टॉलीवुड में रखा। विकास ने बताया कि यह एक साउथ की पिक्चर है जो एक सोल्जर की सत्य घटना पर आधारित है, और इस पिक्चर में उनका किरदार ज्योति शर्मा नामक सोल्जर का है। विकास जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी है, उनका बचपन शहर संस्कारधानी की खेलने कूदते बीता है उनकी पढ़ाई अभी जबलपुर से ही पूरी हुईं है। विकास में अपनी तरह जबलपुर के युवाओं को मुंबई मे अभिनय के क्षेत्र मे काम करने एवं एवं उन्हें अभिनय के क्षेत्र मे मदद करने का वादा किया।
HIGHLIGHTS