पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आज पुरे देश में जश्न का माहौल है इसीके साथ आज संस्कारधानी जबलपुर में भी 78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह पुलिस मैदान में सुबह 9 बजे हुआ, जहां मुख्य अतिथि जबलपुर प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके साथ उन्होंने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर पूरे उत्साह से आज़ादी का पर्व मनाने की अपील की है। पुलिस के जवानों के शानदार परेड पेश करने के बाद इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियां, NCC व स्काउट-गाइड इत्यादि मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी । उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित भी किया गया। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सीएम के संदेश का किया वाचन। मुख्य समारोह में खचाखच भरा रहा पुलिस ग्राउंड।
नगर निगम में धूम धाम से मनाया सवतंत्रता दिवस महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने किया ध्वजारोहण। सवतंत्रता दिवस समारोह में नगर निगम अध्यक्ष रिंकु विज भी रहे। मौजूद नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में फहराया तिरंगा। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शहरवासियों को सवतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी।
कलेक्ट्रेट में आजादी की सालगिरह पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने किया ध्वजारोहण। इस कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद। सभी ने धूम धाम से मनाया सवतंत्रता दिवस। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शहरवासियों को सवतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय जेल में हुआ ध्वजारोहण
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में भी हुआ ध्वजारोहण। केंद्रीय जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने तिरंगा फहराया। इस समारोह में जेल के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही अच्छे आचरण की वजह से आजीवन कारावास के 20 बंदियों को रिहा भी किया गया।