सड़क पर अचानक बेहोश होकर गिरी पैदल जा रही युवती,फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची पुलिस और 108 एम्बुलेंस

By: PalPal India News
July 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मदन महल अंडर ब्रिज के पास शुक्रवार की दोपहर अचानक एक युवती बेहोश होकर गिर पड़ी। युवती पैदल कहीं जा रही थी की एकदम से उसे चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। युवती के गिरते ही लोगों में हड़कंप मच गया लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। किसी ने पुलिस को फोन लगाया तो किसी ने 108 एंबुलेंस को खबर की लेकिन दोनों ही नहीं पहुंचे काफी देर तक लोग पुलिस और एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। लेकिन दोनों के न पहुंचने की वजह से युवती को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। ऐसा माना जा रहा है कि युवती का ब्लड प्रेशर लो हो गया, जिसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर पड़ी लेकिन फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता वहीं पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई।

HIGHLIGHTS

  • सड़क पर अचानक बेहोश होकर गिरी पैदल जा रही युवती।
  • मदन महल अंडर ब्रिज के पास घटना से हड़कंप।
  • अचानक बेहोश होकर गिरी पैदल जा रही युवती।
  • फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची पुलिस और 108 एम्बुलेंस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *