पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर । जबलपुर पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा के जरिए जबलपुर के डुमना विमान तल से एक पुलिसकर्मी को एयरलिफ्ट किया गया कटनी 18 एस ए एफ बटालियन में हेड कांस्टेबल ललित राय को इलाज के लिए पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल के एम्स भेजा गया इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे उन्होंने ललित राय के बेटे अमन राय से मुलाकात की और उसकी हिम्मत बढ़ाई हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ ललित राय का 7 जून को रात करीब 8 बजे बोलेरो वाहन की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया था। राय अपनी शासकीय मोटर साइकिल से पुलिस लाइन कैंप जा रहे थे तभी पुलिस पेट्रोल पम्प झिंझरी के पास दुर्घटना घटित हो गई। इसके बाद राय को जबलपुर में एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
ब्रेन में चोट होने की वजह से यहां उनका इलाज मुमकिन नहीं था इसलिए उन्हें सरकार के द्वारा एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा गया जहां उनका बेहतर इलाज हो सकेगा बेटे की डुमना एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री राकेश सिंह ने उम्मीद जताई है कि एयर एंबुलेंस से ललित राय समय पर भोपाल एम्स पहुंच जायेंगे और उनका इलाज शुरू होगा और जल्द ही वे स्वस्थ होंगे प्रदेश में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत किये जाने के बाद आपात स्थिति में उपचार के लिये पीड़ित को इस सेवा का उपयोग कर उच्च चिकित्सा संस्थान भेजे जाने का यह प्रदेश का दूसरा प्रकरण है । इसके पहले बीते दिन रीवा से मऊगंज के गोविंदलाल तिवारी को आपात स्थिति में ह्रदय रोग के उपचार हेतु पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल ले जाया गया था ।
HIGHLIGHTS