सतना में युवक को लोगो ने दौड़ा-दौड़ा कर की पिटाई, वीडियो वायरल

By: PalPal India News
November 9, 2024

पलपल इण्डिया प्रतिनधि। मध्यप्रदेश के सतना में एक युवक को बेरहमी से मारने का वीडियो सामने आया है, 4 से 5 की संख्या में युवकों ने लाठी और डंडे से मारा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर की है जहां जमकर लाठी-डंडे चले है। जिसमें एक पक्ष से 3 लोग घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष से 1 व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पान दुकान चला रहे कुद्दु चौरसिया दुकान पर बैठे थे। तभी लाठी-डंडे से लैस होकर चार से पांच की संख्या लोग आए और जमकर मारपीट करना शुरू कर दिए और घायल कर दिए। वहीं मारपीट कर भाग रहे लाला राउफ को कुछ लोगों ने पकड़ कर जमकर मारपीट की। जहां सभापुर पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

HIGHLIGHTS

  • युवक को लोगो ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर एक युवक के साथ हुई जमकर मारपीट
  • साथ में लाठी-डंडे भी चले, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *