सनराइज एग्रो कंपनी ने की करोड़ों की धोखाधड़ी,करीब 100 लोगों के करोड़ों रुपए डकारे।

By: PalPal India News
July 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर सनराइज एग्रो कंपनी द्वारा धोखाधड़ी के शिकार लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कंपनी ने उनके साथ प्राकृतिक खेती के नाम पर एग्रीमेंट किया और उनसे पैसे ले लिए। लेकिन उसके बाद एग्रीमेंट का पालन नहीं किया और तो और कंपनी ने अपना विजयनगर वाला कार्यालय भी बंद कर दिया और पैसे वापस मांगने पर अब कंपनी के लोग धमकी दे रहे हैं।

फिलहाल 14 लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे लेकिन उनका कहना था कि ऐसे करीब 100 लोगों के साथ कंपनी ने धोखाधड़ी की है, लोगों ने पुलिस से कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है, कि लोगों की शिकायत पर विजयनगर थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

HIGHLIGHTS

  • सनराइज एग्रो कंपनी ने की करोड़ों की धोखाधड़ी।
  • सनराइज एग्रो कंपनी ने की धोखाधड़ी।
  • करीब 100 लोगों के करोड़ों रुपए डकारे।
  • विजयनगर कार्यालय में ताला लगाकर भागे कंपनी संचालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *