सरकारी स्कूल का टीचर नशे की गिरफ्त में, क्या होगा बच्चों का भविष्य जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
October 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सिंगरोली। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की यह तस्वीरें देखते ही आप अंदाजा लगा सकेंगे आपके बच्चे का भविष्य कितने खतरे में है। यह तस्वीर सिंगरौली जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिंदुल संकुल केंद्र की पुरा गांव के प्राथमिक स्कूल का है। जहां प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक नशे में धुत नजर आया।

स्कूल एक मन्दिर होता है और वहा का शिक्षक भगवान। जहाँ हर माता पिता अपने बच्चो को भेज सुरक्षित महसूस करते है, वही आजकल के विद्यालयों में एक शिक्षक शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने आता है। जानकारी के मुताबिक पुरा गांव के सरकारी स्कूल में तैनात इस टीचर का नाम अर्जुन सिंह है। वह इसी प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर है जो लंबे समय से यहां पर नौकरी कर रहा है। आपको बता दे यही अध्यापक भी है और यही प्रिंसिपल भी। इन्हीं के जिम्मे यह पूरा स्कूल है। अर्जुन सिंह अक्सर शराब पीकर स्कूल में आता है। लेकिन आज जब अब बच्चों ने इनका विडियो और फोटो खीच इन्टरनेट में डाल दिया तब ग्रामीणों ने पूछा कि आप शराब पीकर क्यों आये हो तब शराबी हेडमास्टर ने जो जबाब दिया वो सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे। टीचर ने ग्रामीणों से कहा कि मेरा मोबाइल खो गया है। इसलिए दिमाग डिस्टर्ब हो गया है और टेंशन में मैंने शराब पी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *