सरपंच के खिलाफ शिकायत ग्रामीणों ने लगाये अवैध रूप से प्लॉट बेचने का आरोप

By: PalPal India News
June 20, 2024

मैहर समाचार – सरपंच के खिलाफ शिकायत ग्रामीणों ने लगाये अवैध रूप से प्लॉट बेचने का आरोप

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहरमैहर जिला बनने के बाद नगर से लगी जमीन में हेरा फेरी होना शुरू हो गई है, ग्राम जीतनगर के सैकड़ों ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यलय पहुंचे और अपर कलेक्टर को सरपंच के खिलाफ ज्ञापन सौप आरोप लगाया कि बिना पंचायत में प्रस्ताव के आबादी की आराजी में प्लाट बनाकर सरपंच पति द्वारा बेचा जा रहा है, । शिकायत देने पहुंचे कई ग्रामीणों ने कहा उनके पास भूमि नही है। सरपंच पति ने उनसे पैसा ले लिया है, लेकिन आज तक पंचायत से भूमि आवंटित नहीं करवाई। पंचायत के बाहर के लोगो को सरपंच पति द्वारा प्लाट बनाकर कब्जा करवा दिया गया,लोगो की शिकायत पर अपर कलेक्टर ने जल्द जांच करवा कर  कार्यवाही करवाने की बात कही है।

HIGHLIGHTS

  • सरपंच के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण
  • सरपंच के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण
  • सरपंच पर लगाए अवैध रूप से प्लॉट बेचने के आरोप
  • पैसे लेने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं दे रहा कब्जा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *