पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सर, हमारे गांव से स्कूल तक जाने के लिए रास्ते में एक पुलिया पड़ती है। तेज बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा बह गया है। जब पानी कम रहता है, तो हम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इसे पार करते हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि पानी के तेज बहाव में हम बहने से बचे हैं। हमारे गांव की पुलिया ठीक करवा दीजिए, नहीं तो हमारा भविष्य का खराब हो जाएगा, हम लोग कई दिन से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस तरह की समस्या लेकर कई छात्राएं जबलपुर संभागीय कमिश्नर से मिलने पहुंचीं। छात्रों की समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द पानी में बही हुई पुलिया को बनवा दिया जाएगा।
मामला पाटन तहसील के ग्राम बरोदा गांव का है। यहां एक माह पहले पुलिया टूटकर बह गई है। दरअसल पाटन तहसील से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित बरोदा गांव को मुख्य मार्ग पाटन से जोड़ने वाली पुलिया तेज बारिश के चलते बह गई है, जिसके चलते बीते कई दिनों से गांव के ग्रामीण ना ही मुख्य मार्ग तक जा पा रहे है, और ना ही छात्राएं स्कूल जा रही है।
बरोदा गांव की पुलियो को लेकर जब छात्राओं ने एक स्वर में कलेक्टर से मांग की तो आनन-फानन में अधिकारियों ने भी जल्द से जल्द पुल बनवाने की बात कही है।
HIGHLIGHTS