पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सलमान खान को फिर से मिली जान से मारने की धमकी. जी हाँ बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की रंजिश एक लंबे अरसे से चली आ रही है. काले हिरण केस के मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई पहले भी सरेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. कई बार उसके गैंग के शूटर मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग भी कर चुके हैं. पर इस खबर ने आज एक नया मोड़ तब ले लिया जब मुंबई ट्रैफिक पुलिस के नंबर पर सलमान खान को फिर से धमकी दी गई है.
यह धमकी whatsapp के जरिये दी गई जिसमें कहा गया है की सलमान खान अगर जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उनसे माफ़ी मांग उन्हें 5 करोड रुपए देने होंगे. अगर पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बदतर कर दी जाएगी. आपको बता दे बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई द्वारा शुक्रवार, 11 अक्टूबर को बिग बॉस के आखिरी वीकेंड एपिसोड की शूटिंग के एक दिन बाद की गई थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, सलमान खान को वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है.