जबलपुर समाचार – सवालों के घेरे में एक युवक की मौत, परिजनों ने लगाये हत्या के आरोप
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर । शांति नगर में रहने वाले दीपक प्रजापति नाम के एक युवक की मौत सवालों के घेरे में है। दीपक प्रजापति की लाश 29 मई को सूखा के एक गांव के पास मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करवाई और पीएम कराके बॉडी उनके सुपुर्द कर दी दीपक प्रजापति के परिजन सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने दीपक प्रजापति की हत्या करने के आरोप लगाए उनकी मांग है कि दीपक प्रजापति की मौत की जांच की जाए क्योंकि जब उन्हें बॉडी मिली उस पर गंभीर चोटों के निशान थे ऐसा लग रहा था जैसे उसे करंट लगाया हो इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
HIGHLIGHTS