जबलपुर समाचार – सवालों के घेरे में नीट के परीक्षा परिणाम, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हाल ही में घोषित किए गए नीट के परीक्षा परिणाम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नीट की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए घंटाघर में प्रदर्शन किया और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए का विरोध किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने एनटीए खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेपर लीक करने के आरोप लगाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यह मांग की है कि नीट परीक्षा की सीबीआई से जांच कराई जाए और काउंसलिंग पर फिलहाल रोक लगाई जाए।
HIGHLIGHTS