सांसद वीडी शर्मा के काफिले की कार की टक्कर से वृद्ध घायल

By: PalPal India News
October 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पन्ना जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी के नीचे आया वृद्ध लेकिन किसी ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाना जरूरी नहीं समझा। दरअसल 2 अक्टूबर को पन्ना जिले के प्रवास पर आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा के काफिले में शामिल कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दिन‌ में लगभग 12 बजे शाहनगर मुख्य मार्ग पर मुकुंदी लाल नामदेव को टक्कर मार दी, घायल बुजुर्ग सड़क पर तड़पता रहा और काफिला आगे बढ़ता रहा, किसी ने घायल को अस्पताल पहुंचाना जरूरी नहीं समझा, स्थानीय शुभम रजक ने घायल बृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र शाहनगर में भर्ती कराया। घायल बृद्ध को आंख एवं हाथ में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

HIGHLIGHTS

  • सांसद वीडी शर्मा के काफिले की कार की टक्कर से वृद्ध घायल।
  • सड़क पर पड़ा तड़़पता रहा घायल बुजुर्ग।
  • अनदेखा कर आगे बढ़ते रहे भाजपाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *