पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जाने-माने साउथ सुपरस्टार यश ने आज सुबह अपने जन्मदिन के मौेके पर अपनी नई फिल्म टॉक्सिक का नया टीजर जारी किया है. टीजर में उन्होंने पहली बार अपने किरदार टॉक्सिक की एक झलक दी है जो काफी धमाकेदार है.
‘केजीएफ’ से पूरे भारत में मशहूर हुए साउथ एक्टर यश बहुत जल्द अपनी नई फिल्म लेकर आने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले, ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जुड़ा एक पोस्टर आया था.
आज यश ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म का एक छोटा टीजर जारी किया है. ‘टॉक्सिक’ के टीजर में यश का पहला फुल लुक दिखाया गया है. उन्होंने अपने किरदार के बारे में ज्यादा ना बताते हुए, अपने फैंस को एक ट्रीट दी है, जो काफी जोरदार है. इससे पहले उन्होंने फिल्म से जुड़े जितने भी पोस्टर्स शेयर किए थे, उन सभी में यश का क्या लुक होने वाला है इसपर सस्पेंस बरकरार था. टीजर में यश अपनी गाड़ी से उतरकर एक क्लब के अंदर जा जाते दिखाई देते हैं. जहां बहुत सारी लड़कियां मौजूद होती हैं जो तरह-तरह के नशीली चीजें लेती दिखती हैं.