सागौन की तस्करी,बेख़ौफ़ हो रहे वनमाफिया! सिल्लियो से भरी स्कार्पियो धराई -विडियो

By: PalPal India News
June 14, 2024

दमोह समाचार – सागौन की तस्करी,बेख़ौफ़ हो रहे वनमाफिया! सिल्लियो से भरी स्कार्पियो धराई -विडियो

पलपल इंडिया प्रतिनिधि दमोह –  तेंदूखेड़ा मप्र के दमोह वनमंडल मे वन माफियाओं के हौसले दिनों दिन बुंलद होते जा रहे है, जिन्हें न तो खुदकी की जान की परवाह है और न ही वन अमले का ख़ौफ़ तभी तो बेख़ौफ़ होकर वन माफिया जंगलो मे लगे बेशकीमती सागौन के पेड़ो को अपना निशाना बना रहे हैं.
ताजा मामला झलौन रेंज की आर एफ 156 डुकरसता बीट का है.जहां बीते रात करीब 02:00 बजे वन माफियाओं ने रात के अंधेरे में बेशकीमती सागौन के पेड़ों की कटाई की और फिर स्कार्पियो मे भरकर सागौन की सिल्लियां ले जाने के फिराक में थे.

मुखबिर द्वारा इसकी खबर वन अमले को दी गई जिसके बाद आनन फानन में करीब 4 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और वन अमले ने सागौन की सिल्लियो से भरी स्कार्पियो को जप्त कर लिया.फिलहाल वन अमला वन माफियाओं को पकड़ने में नाकाम रहा.

HIGHLITS

  • दमोह वनमंडल क्षेत्र के झलौन रेंज मे सागौन की तस्करी
  • स्कार्पियो से ले जाई जा रही थीं सिल्लियां
  • तस्करों को पकड़ने में नाकाम रही वन विभाग की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *