पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के विजय नगर स्थित एसबीआई चौक से साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत लेते डीएसपी को सीबीआई मुख्यालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद ही सीबीआई मुख्यालय की टीम ने एनसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत कुमार सिंह, सीएमडी के प्रबंध सचिव सूबेदार ओझा व ठेकेदार रवि सिंह के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की।
डीएसपी को पकड़े जाने के बाद सीबीआई मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को जांच एजेंसी की टीम ने एनसीएल के दो अधिकारियों और एक सप्लायर के आवास पर छापेमारी की। बताया गया की 16 घंटे चली इस छापेमारी में चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। इसी दौरान टीम के कुछ सदस्य एनसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे और पूछताछ व कागजात की जांच के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।