पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सारंगपुर। सारंगपुर में स्कूटी पर बैठे पत्रकार सलमान अली की तीन अज्ञात बाइक सवार लोगो द्वारा गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। सारंगपुर पुलिस थाने पर पुलिस ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की फरियादी अजीम ने सारंगपुर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि संदेही युनुस मास्टर, संदेही अब्दुल रहीम, सरफराज, संदेही सलमान, संदेही फारूख काला, संदेही शाहरूख द्वारा मेरे भाई सलमान अली की नेहरू पार्क शासकीय अस्पताल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने अंनत चतुर्दशी जूलूस को मद्देनजर नजर रखते हुए थाना सारंगपुर क्षेत्र में हुई गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजगढ आदित्य मिश्रा, द्वारा तत्काल समीपस्त थानो एवं पुलिस लाईन से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जाकर घटना को नियंत्रित किया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ, अलोक शर्मा द्वारा तत्काल अस्पताल पहुकर घटना के संबंध में जानकारी ली व स्थिती को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगपुर अरविन्द सिंह के नेतृत्व मे कानून व्यवस्था एवं अपराध विवेचना हेतु थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक आकांक्षा हाडा, थाना प्रभारी पचौर निरीक्षक अलिखेश वर्मा, थाना प्रभारी नरसिंहगढ शिवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी लीमा चौहान की पृथक-पृथक विशेष टीमे तैयार की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं उक्त घटना मे संलिप्त आरोपियो की तलाश एवं गिरफतारी हेतु टीमे तत्काल रवाना की गई। दौराने विवेचना विभिन्न टीमो द्वारा करीबन 60 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो का 200 घण्टो से ज्यादा का सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। सीसीटीव्ही कैमरो एवं मोबाईल डाटा का अवलोकन करने पर घटना में संलिप्त आरोपियो की पहचान की गई। जिसमे एक मोटरसायकिल पर सवार होकर तीन आरोपियो सरफरा, शाहनवाज एवं शफीक शाह द्वारा मृतक सलमान अली का पीछा कर घटना कारित करना पाया गया।
सायबर सेल की मदद से घटना का पीएसटीएन डाटा एवं घटना मे संलिप्त आरोपियो की मोबाईल कॉल डीटेल प्राप्त की गई जिसके आधार पर फरार आरोपियो की तलाश की गई। प्रकरण सदर में गठित की गई टीमो द्वारा आरोपी सरफराज, शाहनवाज एवं शफीक शाह को विभिन्न स्थानो से हिरासत में लिया गया। आरोपी सरफराज द्वारा पूछताछ पर पूर्व अपराध में उप जेल सांरगपुर में निरूद्ध उसके पिता सलामत शाह द्वारा मामू नासिर शाह से देशी कटटा लेकर सलमान अली की हत्या की योजना बनाना बताया। जिस पर ओरोपी सरफराज द्वारा उसके मामू नासिर शाह से देशी कट्टा लेकर उसके साथी शाहनवाज व शफीक के साथ योजनाबद्ध तरीके से सलमान अली की हत्या करना स्वीकार किया गया।
HIGHLIGHTS