साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, देवरा ने जीता फेंस का दिल

By: PalPal India News
September 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जूनियर एनटीआर की देवरा फ्लिम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसके बाद जूनियर एनटीआर के फैंस सोशल मीडिया पर इस फ्लिम की काफी प्रशंसा कर रहे है.

जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा सिनेमाघरों में 27 सितंबर यानी आज रिलीज हो गई है. देवरा का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों की भीड़ सभी सिनेमाघरों में दिखाई दे रही है, यह फ़िल्म सुबह 4 बजे ही सिनेमाघरों में लग गई थी. वहीं इसके साथ ही सोशल मीडिया पर देवरा का रिव्यू आना शुरू हो गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस फ्लिम के बारे में यह भी कहा जा रहा है की ये फिल्म साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ‘आरआरआर’ फ़िल्म के ऑस्कर विनिंग के बाद जूनियर एनटीआर के फेंस काफी दिनों से उसकी फ़िल्म इंतज़ार कर रहे थे.  छ साल बाद इस फिल्म से एनटीआर ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. इस फ्लिम के कलेक्शन की बात करे तो यह पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करने की उम्मीद लग रही है.

सोशल मिडिया पर हर तरफ फिल्म के म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और जूनियर एनटीआर के साथ सभी कलाकरों की परफॉर्मेंस की तारीफ की जा रही है. वहीं क्लाइमेक्स को ब्लॉकबस्टर कहा जा रहा है, जो कि देवरा 2 की ओर इशारा कर रहा है.

इस फ्लिम का निर्देशन कोराटाला शिवा ने किया है. जूनियर एनटीआर ने देवरा और वरधा, पिता और बेटे का डबल रोल प्ले किया है. जाह्नवी कपूर ने वरधा की प्रेमिका थंगम की मुख्य भूमिका निभाई है. वहीं सैफ अली खान ने भी टॉलीवुड में इस फिल्म से डेब्यू किया है और वे फिल्म में मेन विलेन भैरा के किरदार में हैं.  प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको, मुरली शर्मा और श्रुति मराठे सपोर्टिंग रोल में हैं. देवरा: पार्ट 1 दुनिया भर में अपनी मूल तेलुगु भाषा और हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में डब वर्जन में रिलीज हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *