पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में पान मसाला और सिगरेट चुराने वाली गैग को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि कई बार वे जेल भी गए, लेकिन हर बार छूट जाते। लौट कर फिर चोरी करने लग जाते। गढ़ा थाना पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके पास से लाखों रुपए के पान मसाला और सिगरेट जब्त की हैं। चोर गैंग के ये सदस्य बीते दो साल से पाना मसाला की कई दुकानों के शटर तोड़कर दर्जनों चोरी को अंजाम दे चुके हैं।
दरअसल, अलग-अलग क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से लगातार चोरी हो रही थी। पुलिस को शक था कि गैंग पान मसाला और सिगरेट की दुकानों को निशाना बनाते हैं। 24 अगस्त की रात शाही नाका के पास रहने वाले पृष्प कुमार जैन की दुकान पर चोरी कर दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख के पान मसाला और सिगरेट ले गए। जानकारी मिलने पर गढ़ा थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, तो कुछ लोग चोरी कर भागते हुए नजर आए। पुलिस ने पड़ताल की, तो चोर गैंग गोहलपुर की निकली।
गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि पांच बदमाशों से डेढ़ लाख की महंगी सिगरेट और पान मसाला बरामद किया गया है। आरोपी शब्बीर मंसूरी, शहनाज, मोहम्मद आबिद, शारिक और इरफान हैं। ये लोग गैंग बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। ये चोर सिर्फ महंगे पान मसाला और सिगरेट चोरी किया करते थे। पूछताछ में आरोपियों बताया कि यह माल आसानी से बाजार में बिक जाता है। व्यापारी ज्यादा पूछताछ भी नहीं करते।
HIGHLIGHTS