सिविल न्यायालय के वकील हिमांशु द्विवेदी पर जानलेवा हमला

By: PalPal India News
July 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहरमैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत ग्राम परसवारा में वकील हिमांशु द्विवेदी को दुर्गाशंकर द्विवेदी ने लाठी डंडे से मार कर लहूलुहान कर दिया। बता दें कि फरियादी हिमांशु द्विवेदी मैहर सिविल न्यायालय में वकालत का कार्य करता है। आज तकरीबन दोपहर एक बजे वह अपने खेत आया हुआ था। वहीं उसके बड़े पिता मौजूद थे। जहां इन दोनों में जमीन को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई। उसके बड़े पिता ने गाली गलौज करते हुए, मार पीट करना शुरु कर दिया, इतना ही नहीं उसने लाठी डंडो से हिमांशु पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। हिमांशु की चीख पुकार सुन आस पास खेत में काम कर रहे लवकुश पटेल एवं कल्लू चौधरी ने आकर उसे बचाया। इसी बीच अपराधी दुर्गा शंकर द्विवेदी हिमांशु द्विवेदी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग खड़ा हुआ। फरियादी हिमांशु द्विवेदी की रिपोर्ट पर अमदरा थाना पुलिस ने आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच कर अपराधी की तलाश में जुटी हुई हैं।

HIGHLIGHTS

  • सिविल न्यायालय के वकील हिमांशु द्विवेदी पर जानलेवा हमला।
  • दोनो के बीच जमकर हुई मारपीट।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *