पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर 5 जून को सिहोरा की रेत खदान में हुई तीन लोगों की मौत के मामले को लेकर एक आरोपी के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे धर्मेंद्र ठाकुर के परिजनों का कहना है, कि वह रेत खदान भाजपा सिहोरा मंडल के अध्यक्ष अंकित तिवारी की है और वही इस मामले का मुख्य आरोपी है। लेकिन पुलिस ने धर्मेंद्र ठाकुर को भी आरोपी बना लिया है जबकि धर्मेंद्र ठाकुर 27 मई को तीर्थ यात्रा पर गया था और 6 जून को वापस लौटा ऐसे में जब वह घटना स्थल पर था ही नहीं तो पुलिस ने उसका नाम कैसे जोड़ दिया। धर्मेंद्र ठाकुर के परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर धर्मेंद्र ठाकुर का नाम हटाने की मांग की है।
HIGHLIGHTS